सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

सुकन्या समृद्धि योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

श्रीमती रतिला चंद्रवंशी अपनी पुत्री गीतांजली चंद्रवंशी के भविष्य के लिए जमा कर रही राशि

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
22 घंटे पहले 104 मिनट पढ़ें
सुकन्या समृद्धि योजना बनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2026। सुकन्या समृद्धि योजना ने बेटी के शिक्षा, उच्च शिक्षा, विवाह सहित अन्य भविष्य में आने वाली छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए माता-पिता का बड़ा सहारा बन सकती है। छुरिया विकासखंड के ग्राम चिरचारीकला निवासी श्रीमती रतिला चंद्रवंशी ने सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़कर अपनी बेटी गीतांजलि के उज्ज्वल भविष्य के लिए नियमित बचत की शुरूआत की है। श्रीमती रतिला चंद्रवंशी अपनी पुत्री गीतांजलि चंद्रवंशी के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं। बेटी के जन्म पर उन्हें बेहद खुशी हुई और उन्होंने उसके पोषण एवं बेहतर परवरिश का विशेष ध्यान रखा। साथ ही बेटी की स्कूली एवं उच्च शिक्षा के लिए छोटी-छोटी बचत भी शुरू की। उन्होंने बताया कि परिवार में अचानक आवश्यकताएं आने पर कई बार उन्हें अपनी बचत राशि खर्च करनी पड़ती थी। इससे बेटी के भविष्य के लिए की गई बचत फिर से समाप्त हो जाती थी। ऐसे में उन्हें बेटी के भविष्य को लेकर चिंता होती थी। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनिता गंधर्व से सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी मिली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए बचत को प्रोत्साहित करती है। योजना की जानकारी मिलने के बाद श्रीमती रतिला चंद्रवंशी ने बिना देर किए अपनी पुत्री गीतांजलि के नाम से सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया और नियमित रूप से राशि जमा करना शुरू किया। इस योजना के तहत वह अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक आधार तैयार करने के लिए अपनी पुत्री के खाते में प्रतिमाह 1200 रूपए जमा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटी के भविष्य के लिए नियमित बचत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल अभिभावकों के लिए भी बेटियों की शिक्षा और भविष्य की बेहतर योजना बनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने इस सुकन्या समृद्धि योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को धन्यवाद ज्ञापित किया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11