सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 कांकेर

सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, एक दिन में सक्रिय हुआ आधार कार्ड

सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, एक दिन में सक्रिय हुआ आधार कार्ड

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
59 दिन पहले 262 मिनट पढ़ें
सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा, एक दिन में सक्रिय हुआ आधार कार्ड

उत्तर बस्तर कांकेर 24 जुलाई 2026/ जिले के कांकेर विकासखंड के ग्राम कोकपुर निवासी छात्र मिथलेश कुमार दुग्गा का आधार कार्ड डीएक्टिवेट हो जाने के कारण उन्हें विभिन्न कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आधार में आवश्यक सुधार कराने के लिए उन्होंने अपने नजदीकी चॉइस सेंटर में संपर्क किया, लेकिन आधार कार्ड डीएक्टिवेट होने के कारण वहां भी उनका कार्य नहीं हो सका। समस्या के समाधान के लिए मिथलेश ने 22 जुलाई को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और 24 जुलाई को उनका आधार कार्ड सफलतापूर्वक अपडेट एवं सक्रिय कर दिया गया। अपनी समस्या के शीघ्र समाधान से प्रसन्न मिथलेश कुमार दुग्गा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि समय पर मिली सहायता से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10