सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

साहू समाज भवन नारा में 4 लाख की लागत से बनेगा बाउंड्रीवॉल

जिला पंचायत सदस्य वतन अंगनाथ चंद्राकर ने किया भूमिपूजन, सामाजिक परिसर के विकास से ग्रामीणों में खुशी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
5 दिन पहले 135 मिनट पढ़ें
साहू समाज भवन नारा में 4 लाख की लागत से बनेगा बाउंड्रीवॉल

आरंग। ग्राम पंचायत नारा स्थित साहू समाज भवन परिसर में सोमवार को 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवॉल (आहता) निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य वतन अंगनाथ चंद्राकर ने पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान अतिथियों ने कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बाउंड्रीवॉल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर साहू समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य वतन अंगनाथ चंद्राकर का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से समाज के लोगों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेश साहू, सरपंच प्रतिनिधि रितेश जांगड़े, उपसरपंच द्रोण चंद्राकर, प्रहलाद चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वतन अंगनाथ चंद्राकर ने कहा कि गांव का विकास केवल सड़क, नाली और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक परिसरों का विकास भी गांव की आवश्यकताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साहू समाज भवन परिसर में बनने वाला बाउंड्रीवॉल सुरक्षा, स्वच्छता और परिसर के व्यवस्थित उपयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि गांवों की सबसे बड़ी ताकत आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना है। विकास का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही प्राथमिकता है। नारा में सामाजिक सुविधाओं के विस्तार के लिए जो भी जरूरी प्रयास होंगे, उसमें हरसंभव सहयोग किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि साहू समाज भवन परिसर में बाउंड्रीवॉल नहीं होने के कारण परिसर की सुरक्षा और साफ-सफाई बनाए रखने में परेशानी होती थी। अब 4 लाख रुपए की लागत से आहता निर्माण होने से यह समस्या दूर होने की उम्मीद है। बाउंड्रीवॉल बनने के बाद परिसर को सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। भूमिपूजन के दौरान समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। निर्माण कार्य की स्वीकृति एवं भूमिपूजन को लेकर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7