सभी ख़बरें
शिक्षा📍 धमतरी

साइबर जागृति अभियान : धमतरी

🔷 *“स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय, ‘साइबर सेल्फी’ के जरिए जागरूकता का दिया संदेश”* 🔷 *“ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंकिंग डिटेल एवं संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की अपील- साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत”*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
33 दिन पहले 209 मिनट पढ़ें
साइबर जागृति अभियान  : धमतरी

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे व्यापक “साइबर जागृति अभियान” के तहत पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को धमतरी जिले के 15 थाना/चौकी क्षेत्रों - थाना सिटी कोतवाली धमतरी, थाना अर्जुनी, थाना रुद्री, थाना कुरूद, थाना भखारा, थाना मगरलोड,चौकी बिरेझर,चौकी करेली बड़ी, थाना केरेगांव, थाना अकलाडोंगरी, थाना नगरी, थाना सिहावा, थाना दुगली, थाना मेचका एवं थाना रूद्री द्वारा गंगरेल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी लिंक, बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, साइबर बुलिंग एवं अन्य साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि साइबर अपराधी किस प्रकार लोगों को विश्वास में लेकर उनकी गोपनीय जानकारी प्राप्त करते हैं और फिर बैंक खातों से रकम निकाल लेते हैं। विद्यार्थियों को विशेष रूप से ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, पासवर्ड, यूपीआई पिन एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की समझाइश दी गई। 📸 ‘साइबर सेल्फी’ के माध्यम से जागरूकता का संदेश मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें। छत्तीसगढ़ पुलिस के 'साइबर जागृति अभियान’ से जुडें। लिंक क्लिक करें cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com या मेरी सेल्फी फ्रेम में दिए QR कोड़ को स्कैन कर 'सेल्फी लें' और अपने सोशल मीडिया में शेयर करें। “साइबर जागृति अभियान” के तहत चलाए जा रहे “जागरूकता की एक सेल्फी” / “साइबर सेल्फी” अभियान में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उत्साहपूर्वक शामिल किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा के संदेश के साथ सेल्फी लेकर तथा विद्यार्थियों को भी इस अभियान से जोड़कर “साइबर सुरक्षा—हमारी जिम्मेदारी” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता को केवल स्कूल परिसर तक सीमित न रखते हुए सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से परिवार, मित्रों एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। 18 अगस्त को आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 2,400 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक एवं अन्य लोग शामिल हुए। पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता, सावधानी और समय पर शिकायत को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया। साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना/चौकीवार आयोजित कार्यक्रमों के स्थान ▪️ थाना सिटी कोतवाली धमतरी - शोभा राम देवांगन हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी ▪️ थाना अर्जुनी - नवीन कॉलेज कंडेल एवं स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, कंडेल ▪️थाना रूद्री - आई.टी.आई., ग्राम भटगांव ▪️थाना कुरूद - ग्राम दहदा ▪️ थाना भखारा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिलौटी ▪️ थाना मगरलोड - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोरसी ▪️ चौकी बिरेझर - शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, जी-जामगांव ▪️ चौकी करेली बड़ी - शासकीय हाई स्कूल, हसदा ▪️ थाना केरेगांव - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केरेगांव ▪️ थाना अकलाडोंगरी - शासकीय माध्यमिक शाला, कोहका ▪️थाना नगरी - हायर सेकेंडरी स्कूल, फरसिया ▪️ थाना सिहावा - हायर सेकेंडरी स्कूल, बिरगुड़ी ▪️ थाना दुगली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुगली-गट्टासिल्ली ▪️थाना मेचका - शासकीय हाई स्कूल, तुमड़ीबहार ▪️ थाना बोराई - शासकीय माध्यमिक विद्यालय, घुटकेल इन सभी स्थानों पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा “जागरूकता की एक सेल्फी” अभियान के तहत साइबर सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइबर सेल्फी लेने हेतु भी प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा “साइबर जागृति अभियान” के तहत लगातार स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों एवं विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जिले का प्रत्येक नागरिक सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाए और साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचे। ▪️धमतरी पुलिस की अपील- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12