सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
32 दिन पहले 135 मिनट पढ़ें
सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, व्यवस्थापक राजेश साहू, सह सचिव तेजराम जलक्षत्रि एवं प्राचार्य गोविंद कुमार साहू ने मां सरस्वती, ॐ एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रभारी सुषमा तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रतिभागियों एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें विज्ञान मेला, कक्षा सजावट प्रतियोगिता, गुलदस्ता बनाओ प्रतियोगिता तथा 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत नृत्य सहित अन्य गतिविधियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में समिति सदस्य कौशल चंद्राकर भी उपस्थित रहे। सह सचिव तेजराम जलक्षत्रि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी भैया-बहनों को पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अंत में प्राचार्य गोविंद साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह का समापन हुआ। आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया-बहनों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, व्यवस्थापक राजेश साहू, सह सचिव तेजराम जलक्षत्रि एवं प्राचार्य गोविंद कुमार साहू ने मां सरस्वती, ॐ एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रभारी सुषमा तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रतिभागियों एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें विज्ञान मेला, कक्षा सजावट प्रतियोगिता, गुलदस्ता बनाओ प्रतियोगिता तथा 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भैया-बहनों द्वारा प्रस्तुत नृत्य सहित अन्य गतिविधियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में समिति सदस्य कौशल चंद्राकर भी उपस्थित रहे। सह सचिव तेजराम जलक्षत्रि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी भैया-बहनों को पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अंत में प्राचार्य गोविंद साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह का समापन हुआ।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट9