सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

समाजसेवी ऋतुराज पवार बने प्रेस क्लब धमतरी के महा संरक्षक

समाजसेवी ऋतुराज पवार बने प्रेस क्लब धमतरी के महा संरक्षक

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
48 दिन पहले 285 मिनट पढ़ें
समाजसेवी ऋतुराज पवार बने प्रेस क्लब धमतरी के महा संरक्षक

धमतरी। सामाजिक और पत्रकारिता जगत से एक अहम खबर सामने आई है। समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके समाजसेवी ऋतुराज पवार को प्रेस क्लब धमतरी का महा संरक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को प्रेस क्लब के लिए नई ऊर्जा और नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है। पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनेगा। प्रेस क्लब धमतरी की आयोजित कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी ऋतुराज पवार को महा संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ स्वागत किया। उनकी नियुक्ति पर पत्रकारों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ऋतुराज पवार वर्षों से सामाजिक सरोकारों, जनहित और जरूरतमंदों की सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, सहयोग की भावना और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रेस क्लब के महा संरक्षक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना गया है। महा संरक्षक नियुक्त होने के बाद ऋतुराज पवार ने प्रेस क्लब धमतरी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रेस क्लब धमतरी की गरिमा, पत्रकार हितों और संगठन की एकता को मजबूत करने के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। प्रेस क्लब धमतरी में ऋतुराज पवार की नियुक्ति को संगठन के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है। पत्रकारों का मानना है कि उनके अनुभव, सामाजिक दृष्टिकोण और सहयोगी नेतृत्व से प्रेस क्लब को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पत्रकारों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी नई मजबूती प्राप्त होगी। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य... बैठक में संरक्षक मेघराज ठाकुर एवं दीप शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल ठाकुर, महासचिव विक्रांत शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश वशिष्ठ और कमलेश पांडे, कोषाध्यक्ष नरेश श्रोती, सहसचिव राजकुमार सोनवानी, प्रवक्ता बसंत सचदेव, संतोष सोनकर, संगठन सचिव सत्येंद्र शर्मा, लोकेश साहू, पवन साहू, महेंद्र खंडेलवाल, कृष्ण राव जगताप सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7