सभी ख़बरें
मनोरंजन📍 धमतरी

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की कलश वंदन अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में

प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस सहित पदाधिकारियों ने सामुदायिक भवन का लिया गया जायजा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
33 दिन पहले 237 मिनट पढ़ें
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान की कलश वंदन अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में

धमतरी- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत 21 अगस्त को जिला स्तरीय कलश वंदन समरसता संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश बैस एवं जिला महामंत्री तथा कार्यक्रम संयोजक श्री राकेश साहू ने शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री चेतन हिंदूजा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता मुकेश यादव, भाजपा जिला मंत्री श्री हेमन्त चंद्राकर, उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, पूर्व जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, एवं एल्डरमेन रितिका यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, कलश वंदन कार्यक्रम, अतिथियों के स्वागत, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी। उनकी 650वीं जयंती का अवसर केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है। श्रीमती साहू ने कहा कि “समरसता संकल्प अभियान” के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। 21 अगस्त को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय कलश वंदन कार्यक्रम संत रविदास महाराज के विचारों के प्रति श्रद्धा और सामाजिक एकता के संकल्प का प्रतीक बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश बैस ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज जी का जीवन त्याग, तपस्या, भक्ति और सामाजिक चेतना का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और आचरण के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर मिलना चाहिए। श्री बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत महापुरुषों के विचारों और उनके बताए मार्ग को समाज तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जुटें तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें। वहीं कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश साहू ने बताया कि 21 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु सहभागिता करेंगे। आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7