सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आरंग से अयोध्या-काशी के लिए श्रद्धालुओं का दल रवाना

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आरंग से अयोध्या-काशी के लिए श्रद्धालुओं का दल रवाना

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
32 दिन पहले 203 मिनट पढ़ें
श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आरंग से अयोध्या-काशी के लिए श्रद्धालुओं का दल रवाना

आरंग। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आरंग विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जनपद पंचायत परिसर आरंग में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवानगी के अवसर पर नगर पालिका आरंग अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, जनपद अध्यक्ष तारकेश्वरी मुरली साहू, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक चंद्राकर एवं कृष्ण कुमार भारद्वाज ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई। अतिथियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर जनपद सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित श्रद्धालुओं को विशेष आस्था ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला तथा वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कराए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक आवागमन, ठहरने, मंदिर दर्शन, नाश्ते एवं भोजन की निःशुल्क और सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मियों तथा चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उनके प्रभु श्री रामलला के दर्शन का वर्षों पुराना सपना साकार हो रहा है। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11