सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

श्री यादव राम चंद्राकर को सेवा सेतु से एक सप्ताह में मिला जाति प्रमाण पत्र

- सेवा सेतु से समय एवं धन की हो रही बचत - जनमानस तक सरल, त्वरित और डिजिटल माध्यम से प्रशासनिक सेवाएं पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु उपयोगी साबित हो रहा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 163 मिनट पढ़ें
श्री यादव राम चंद्राकर को सेवा सेतु से एक सप्ताह में मिला जाति प्रमाण पत्र

राजनांदगांव 06 अगस्त 2026। शासन द्वारा प्रशासनिक सेवाओं को जनमानस तक सरल, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने की दिशा में सेवा सेतु उपयोगी साबित हो रही है। सेवा सेतु अंतर्गत 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाईन प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई जा रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोहड़ के श्री यादव राम चंद्राकर ने बताया कि उन्होंने सेवा सेतु अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। सेवा सेतु में एक सप्ताह के भीतर जाति प्रमाण पत्र बनकर आ गया। उन्होंने कहा कि शासन की सेवा सेतु योजना बहुत अच्छी योजना है, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत हो रही है। सेवा सेतु से आवश्यक सेवाएं तत्काल उपलब्ध हो रही हंै। शासन की यह योजना लोकहितकारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को सेवा सेतु महत्वपूर्ण योजना के लिए धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि पहले नागरिकों को अलग-अलग विभागों की सेवाओं के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। प्रमाण-पत्र बनवाने जैसी मूलभूत सेवाओं में समय, श्रम और आर्थिक संसाधनों की बड़ी खपत होती थी। सेवा सेतु ने इस पारंपरिक व्यवस्था को बदलते हुए नागरिकों को वन स्टॉप सॉल्यूशन उपलब्ध कराया है। अब लोग ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर रहे हैं और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पहले ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं। समय की आवश्यकता को देखते हुए इसका उन्नत संस्करण सेवा सेतु विकसित किया गया, जिसमें अब 441 सेवाएं जोड़ी जा चुकी हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7