सभी ख़बरें
शिक्षा

शासकीय हाई स्कूल गजराज कैंप में न्यौता भोज सम्पन्न,बच्चों को मिला पौष्टिक आहार और खुशियों की सौगात

शासकीय हाई स्कूल गजराज कैंप में न्यौता भोज सम्पन्न,बच्चों को मिला पौष्टिक आहार और खुशियों की सौगात

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
43 दिन पहले 163 मिनट पढ़ें
शासकीय हाई स्कूल गजराज कैंप में न्यौता भोज सम्पन्न,बच्चों को मिला पौष्टिक आहार और खुशियों की सौगात

किरंदुल।विकासखंड कुआकोंडा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कोड़ेनार क्रमांक 01 गजराज कैंप किरंदुल में शुक्रवार को न्यौता भोज का कार्यक्रम बड़े ही आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद भदोरिया,सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज सिंह राठौर,बीआरसी,एएम/एनएसएस सीएसआर प्रमुख डॉ तेजप्रकाश,सहित पालकगण और पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित रहें। विद्यालय के प्राचार्य और समस्त स्टाफ के संयुक्त प्रयासों से इस न्यौता भोज का आयोजन किया गया।मंच से प्राचार्य ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में ऐसे कई बच्चे हैं जिन्हें रोजमर्रा में अच्छा और पौष्टिक भोजन नहीं मिल पाता। नेवता भोज के माध्यम से ऐसे बच्चों तक स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार पहुंचाना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा कि जब हम अपनी खुशी के अवसर पर दूसरों के साथ खुशी बांटते हैं तो वह खुशी कई गुना बढ़ जाती है और समाज में प्रेम एवं सहयोग की भावना मजबूत होती है।अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके साथ बातचीत भी की। उपस्थित पालकों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल बच्चों का पोषण बेहतर होगा बल्कि विद्यालय और समाज के बीच आपसी जुड़ाव भी गहरा होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यालय स्टाफ के सहयोग और व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट9