सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

शांति भंग की आशंका पर दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

आरंग पुलिस ने BNSS की धाराओं के तहत की कार्रवाई, दोनों को लिया गया प्रतिबंधात्मक प्रकरण में

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
7 दिन पहले 153 मिनट पढ़ें
शांति भंग की आशंका पर दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

आरंग। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरंग पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 125/26 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135 के अंतर्गत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी नरेश साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई में गेंद लाल साहू (20 वर्ष), पिता बलराम साहू, निवासी उगेतरह, थाना आरंग तथा उमाशंकर साहू (33 वर्ष), पिता पुराणिक साहू, निवासी उगेतरह, थाना आरंग शामिल हैं। पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी संभावित विवाद या अप्रिय स्थिति को उत्पन्न होने से पहले नियंत्रित करना है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10