सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

विश्व हेपेटाईटिस दिवस पर जिला चिकित्सालय बसंतपुर में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन

विश्व हेपेटाईटिस दिवस पर जिला चिकित्सालय बसंतपुर में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
52 दिन पहले 193 मिनट पढ़ें
विश्व हेपेटाईटिस दिवस पर जिला चिकित्सालय बसंतपुर में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन

राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। विश्व हेपेटाईटिस दिवस पर जिला चिकित्सालय बसंतपुर में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में एमडी मेडिसिन डॉ. खुमान सिंह मंडावी ने हेपेटाईटिस के ईलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला नोडल अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने हेपेटाईटिस के लक्षण एवं बचाव के संबंध में बताया। बुखार, त्वचा पर चखते आना,भूख कम लगना, थकान, अवसाद, गठिया, जोड़ो में दर्द होना हेपेटाईटिस बी के लक्षण है। वही थकान, अनिद्रा, पैरो में सूजन, त्वचा में खुजली, गहरे रंग का पेशाब होना हेपेटाईटिस सी के लक्षण है। हेपेटाईटिस बी एवं सी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। असुरक्षित व संक्रमिक रक्त के संपर्क में आने से बचे, व्यक्तिगत उपयोग के वस्तुओं का साझा न करें, घाव को सावधानी से ढके, संक्रमिक इंजेक्शन का उपयोग न करें, संक्रमित गर्भवती महिला से शिशु का बचाव हेतु प्रसव के 24 घंटे के भीतर टीकाकारण करवाये, असुरक्षित यौन संबंध से बचे। इसके साथ ही शासकीय मेडिकल कालेज, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हेपेटाईटिस से जागरूकता के लिए हेपेटाईटिस जांच, वैक्सीनेशन एवं काउंसलिंग की गई। संगोष्ठी में सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद, एमडी मेडिसीन डॉ. खुमान सिंह मंडावी, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, पैथोलाजिस्ट डॉ. अनुजा भार्गव, श्री अविन चौधरी, जिला माईक्रोबॉयोलॉजिस्ट श्रीमती वंदना कोसरिया, श्री अखिलेश नारायण सिंह, श्री हेमन्त कुमार साहू, श्री मनीष निमजे एवं समस्त जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7