सभी ख़बरें
सामान्य

विश्वकर्मा पूजा पर फिर खुलेंगे बैलाडीला खदान क्षेत्र के रास्ते

एनएमडीसी किरंदुल के फैसले से सैलानियों में उत्साह: कैलाश नगर में भोलेनाथ के दर्शन और खदानों में विशाल मशीन के साथ सेल्फी का मिलेगा मौका

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
8 दिन पहले 144 मिनट पढ़ें
विश्वकर्मा पूजा पर फिर खुलेंगे बैलाडीला खदान क्षेत्र के रास्ते

किरंदुल।विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बैलाडीला की खूबसूरत पहाड़ियों और एनएमडीसी के खनन क्षेत्र का दीदार करने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। एनएमडीसी किरंदुल प्रबंधन ने 17 सितंबर को पर्यटकों के आवागमन की अनुमति देने का निर्णय लिया है। इससे पूरी परंपरा एक बार फिर कायम रहने की उम्मीद है और सैलानियों में खासा उत्साह है। इस बार बैलाडीला की यात्रा पर्यटकों के लिए और भी खास होगी। पहाड़ियों के बीच स्थित कैलाश नगर के भव्य भोलेनाथ मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना भी की जाएगी। सरफिरी घाटी की प्राकृतिक खूबसूरती, पहाड़ों को चूमते बादल और चारों ओर फैली हरियाली सैलानियों को आकर्षित करेगी। बैलाडीला के बीच बैलाडीला का नजारा ऐसा दिखाई देता है, मानो सैलानी स्वर्गलोक में बादलों से ऊपर पहुंच गए हों। वहीं, लौह अयस्क खदानों में दौड़ती विशालकाय मशीनें भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सैलानी इन आधुनिक मशीनों के करीब से देखने के साथ उनके साथ सेल्फी लेने का आनंद भी उठा सकेंगे। विश्वकर्मा पूजा के चलते खनन क्षेत्र में मशीनों और भारी उपकरणों की पूजा भी होगी।विश्वकर्मा पूजा पर छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में सैलानियों के किरंदुल-बैलाडीला पहुंचने की उम्मीद है। पहाड़, हरियाली, बादलों से ढकी घाटियां, कैलाश नगर का भोलेनाथ मंदिर और विशाल खनन मशीनें - यह अनोखा संगम पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बन सकता है। पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए एनएमडीसी किरंदुल के उप महाप्रबंधक (कार्मिक) द्वारा एसडीओपी किरंदुल को पत्र लिखकर विश्वकर्मा पूजा के दिन सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है। ऐसे में अब प्रशासन के सामने यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखने की चुनौती रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7