सभी ख़बरें
राजनीति📍 धमतरी

विकास कार्यों में आई तेजी, ऑडिटोरियम, चौपाटी और क्रिकेट स्टेडियम को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

कलेक्टर ने किया प्रमुख निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
88 दिन पहले 345 मिनट पढ़ें
 विकास कार्यों में आई तेजी, ऑडिटोरियम, चौपाटी और क्रिकेट स्टेडियम को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

धमतरी जिले में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का आज कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने शहर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम, कांटा तालाब चौपाटी, सड़क चौड़ीकरण कार्य तथा पीजी कॉलेज स्थित क्रिकेट स्टेडियम में विकसित की जा रही सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सिहावा चौक से कोलियरी तथा रत्नाबांधा से मुजगहन तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने ड्रेनेज व्यवस्था, पैदल पथ निर्माण, विद्युत लाइन शिफ्टिंग एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होगी। इसके पश्चात कलेक्टर ने सिहावा चौक के समीप निर्माणाधीन अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में फाल्स सीलिंग, वातानुकूलन व्यवस्था, उन्नत साउंड सिस्टम, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था तथा दर्शकों के लिए आरामदायक बैठने की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम के निर्माण पूर्ण होने पर जिले में सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को नई पहचान मिलेगी। कलेक्टर ने अक्टूबर माह तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कांटा तालाब में विकसित की जा रही चौपाटी का निरीक्षण करते हुए इसे शहर का प्रमुख आकर्षण केंद्र बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों की सुविधा के लिए बहु-प्रवेश द्वार विकसित करने, व्यवस्थित दुकानों का निर्माण, आकर्षक सेल्फी पॉइंट, सौंदर्यीकरण एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौपाटी विकसित होने से नागरिकों को परिवार सहित मनोरंजन एवं अवकाश बिताने के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा। बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप होगा विकसित निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर स्थित क्रिकेट स्टेडियम का भी अवलोकन किया। यहां खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप ड्रेसिंग रूम, रेस्ट रूम तथा किचन जैसी आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि इन सुविधाओं के विकसित होने के बाद स्टेडियम को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के मानकों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। इससे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं बढ़ेंगी तथा जिले के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट8