सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

वर्षों से आ रही जल भराव समस्या से निजात दिलाने : विमल टाकिज रोड पहुंचे निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष

आमापारा मॉडल की तर्ज पर शहर के जल भराव क्षेत्र की निकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए की जाएगी हर संभव कवायद-: विजय मोटवानी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
49 दिन पहले 264 मिनट पढ़ें
वर्षों से आ रही  जल भराव समस्या से निजात दिलाने : विमल टाकिज रोड पहुंचे निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष

धमतरी-: नगर निगम क्षेत्र के व्यापारिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण व्यापार का केंद्र बिंदु माने जाने वाले आमापारा सहित बालक चौक के आसपास के क्षेत्र को बरसात के पानी के भराव की वर्षों से आ रही समस्या से निजात दिलाकर, शहर के हृदय स्थल में स्थित मकई तालाब को लबालब करते हुए जल संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण फाउंडर कार्य करने के पश्चात नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी अन्य क्षेत्र में भी विशेषज्ञों तथा इंजीनियरों की राय लेकर जल भराव से छुटकारा प्रदान करने हेतु विशेष कदम उठा रहे हैं। रविवार के दिन श्री मोटवानी अपने सहयोगी पार्षद गण मेघराज ठाकुर एवं पिंटू यादव के साथ रिसाई पारा पूर्व, वार्ड में रत्नाबांधा चौक से देवश्री टॉकीज चौक की ओर निर्माणाधीन निकासी नाली का निरीक्षण करते हुए संबंधित ठेकेदार एजेंसी एवं साइड इंजीनियर को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि पानी के बहाव के अनुरूप समुचित ढाल के साथ-साथ नाली के चौड़ाई एवं थिकनेस को को भी उचित मापदंड पर रखा जावे जिससे बरसात का पानी का बहाव सुविधाजनक तथा समुचित रूप से आगे की ओर बढ़ सके जिससे थोड़ी सी बारिश में भी सड़कों पर आने वाली पानी के परेशानी से लोगों को छुटकारा मिल सके, गौरतलब है कि उक्त नाली का निर्माण लगभग 24 लाख रुपए की लागत से वार्ड वासियों की बहूप्रतिक्षित समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर विकास के कार्यों को जीरो टॉलरेंस के पुनीत उद्देश्य लेकर समर्पित भाव से करने वाले महापौर रामू रोहरा द्वारा पार्षद मेघराज ठाकुर के मांग पर तत्काल स्वीकृति देते हुए अविलंब कार्य को प्रारंभ करवाया गया है जिस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए विभागीय अध्यक्ष विजय मोटवानी पूरी सक्रियता एवं सजगता के साथ सतत प्रयासरत हैं मोटवानी ने एक चर्चा में बताया कि 50 वर्ष के जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान आमापारा में होने के पश्चात इस सफल मॉडल को शहर के अन्य क्षेत्र में भी लागू करते हुए बरसात के दिनों में होने वाले पानी की समस्या तथा निकासी की व्यवस्था करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट8