सभी ख़बरें
खेल📍 कांकेर

’वन डिस्ट्रिक्ट, वन स्पोर्ट्स’ के लिए आवेदन आमंत्रित

’वन डिस्ट्रिक्ट, वन स्पोर्ट्स’ के लिए आवेदन आमंत्रित

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 244 मिनट पढ़ें
’वन डिस्ट्रिक्ट, वन स्पोर्ट्स’ के लिए आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को तराशने तथा क्षमता के अनुरूप राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से तथा वर्ष 2030 के एशियाई खेल, वर्ष 2030 एवं 2034 के कॉमनवेल्थ खेल तथा देश में आयोजित होने वाले वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में राज्य के खिलाड़ियों की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा ’वन डिस्ट्रिक्ट, वन स्पोर्ट्स’ के तहत खेल प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभा चिन्हांकन किया जाना है। कांकेर जिला में वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट खेल प्रतियोगिता 2026 के माध्यम से ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं में चिन्हांकन एवं विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ किया जाना है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि कांकेर जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय खेल परंपरा, उपलब्ध खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षकों की उपलब्धता तथा खेल प्रतिभाओं की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ओलंपिक, एशियाई खेल एवं कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित खेल विधाओं में से एथलेटिक्स खेल का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक ग्रामीण स्तर पर बालक, बालिकाओं एवं छात्र, छात्राओं के पंजीयन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कांकेर एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण स्तर पर बालक-बालिकाओं एवं विद्यार्थियों को अपना आवेदन पत्र कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण कांकेर, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कांकेर एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत में अंतिम तिथि 15 अगस्त तक जमा कर सकते हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7