सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

वंदे मातरम् के अपमान के विरुद्ध भाजपा-भाजयुमो की मशाल रैली निकली

वंदे मातरम् के अपमान के विरुद्ध भाजपा-भाजयुमो की मशाल रैली निकली

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
33 दिन पहले 155 मिनट पढ़ें
वंदे मातरम् के अपमान के विरुद्ध भाजपा-भाजयुमो की मशाल रैली निकली

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला द्वारा रविवार को भारत माता चौक शंकर नगर से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर तक मशाल रैली निकालकर कार्यालय के समीप वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी सहित भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान किया गया। यह अपमान पूरे देश का है। इस गीत को हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता के लिए गाया था। कांग्रेस के मूल स्वभाव में ही है देश का अपमान करना। गांधी खानदान और खरगे यह न भूलें कि राष्ट्रगीत वंदेमातरम् सभी देशवासियों के लिए बहुत महत्व रखता है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अंश है। उन्होंने सवाल किया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्या दीपक बैज भी इसका समर्थन करते हैं? ऐसे तो इनके अंदर बहुत देश के प्रति भावना दिखाते हैं पर राष्ट्रगीत के अपमान के समय कहाँ गायब हो गए हैं? भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि हमें इन कांग्रेसियों को बताना है कि वंदे मातरम् राष्ट्रगीत की क्या अहमियत है? राष्ट्रगीत हो या देश का कोई मुद्दा हो अगर देश का अपमान होगा तो भाजपा को हमेशा देश के सम्मान में खड़े देखोगे और कांग्रेस के विरोध में। भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे,सोनिया गांधी और राहुल गांधी को माफी मांगनी होगी और जब तक कांग्रेस नेतृत्व माफी नहीं मांगेगा, तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भाजयुमो प्रदेशमंत्री विशाल पांडेय, भाजयुमो कार्यालय प्रभारी अंकित द्विवेदी, पार्षद राजेश गुप्ता, देवदत्त द्विवेदी, महामंत्री राज गायकवाड़, शंकर साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पंकज जगत, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह विशाल शुक्ला, राहुल यादव, अन्वेष पांडेय, मंत्री सत्यम पांडेय, वैभव शर्मा, श्लोक शर्मा, सुरेंद्र साहू, शुभम पुराणिक, सह कोषाध्यक्ष भूपेंद्र साहू, धर्मेश वर्मा, कार्यालय मंत्री शुभ्रतो हलदर, भरत कुंडे, नीलेश पटवा, सह सोशल मीडिया अभिषेक मिश्रा, आर्यन शुक्ला, प्रतीक देवांगन, मंडल अध्यक्षगण पीयूष ठाकुर, विकास गुप्ता, कन्हैया बाग, अजय देवांगन, कृष्णा साहू, वासु ठाकुर, नवीन वर्मा, रोहित निहाल, नागेश साहू, शुभम लवी ठाकुर, महामंत्रीगण आयुष धनगर, आर्यान्श मिश्रा, देव यादव, प्रशांत जगत, लवी शर्मा, राहुल सोनवानी, हरीश रात्रे समेत सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7