सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्रवाई :: राजनांदगांव

जिले में खनिज का - खनिज रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 52 प्रकरणों में कार्रवाई कर 18 लाख 95 हजार 600 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गयाअवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार की जा रही कार्रवाई

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
69 दिन पहले 263 मिनट पढ़ें
 रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्रवाई :: राजनांदगांव

राजनांदगांव 13 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम करियाटोला सहित अन्य ग्रामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम करियाटोला में शमशान घाट के पास डोंगरगांव निवासी यशवंत साहू के स्वामित्व के ग्रीन नेटजाली से घिरे भूमि पर लगभग 9 टैक्टर ट्राली रेत रखा हुआ पाया गया। भूमि स्वामी यशवंत साहू द्वारा रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नोटिस जारी किया। इसी तरह डोंगरगांव क्षेत्र से लगे ग्राम करियाटोला-कोहका रोड मटिया के पास शासकीय व निजी भूमि पर अवैध रूप से भण्डारित लगभग 5 हाईवा रेत 3 स्थानों पर रखा पाया गया। जिसे जेसीबी एवं हाईवा के माध्यम से लोड कर शिवनाथ नदी में खुज्जी पुल के पास डाला गया। खनि अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में खनिज रेत के अवैध परिवहन, उत्खनन एवं भण्डारण के कुल 52 प्रकरणों में कार्रवाई कर 18 लाख 95 हजार 600 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। जिसमें खनिज रेत के अवैध परिवहन के 41 प्रकरणों में 10 लाख 33 हजार 200 रूपए, अवैध उत्खनन के 9 प्रकरणों में 7 लाख 20 हजार 600 रूपए तथा अवैध भंडारण के 2 प्रकरणों में 1 लाख 41 लाख 800 रूपए का अर्थदण्ड वसूला गया है। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12