सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 रायपुर

रसनी बोरिद पुल के पास जुआ पर छापा, छह जुआरी गिरफ्तार; 1.92 लाख रुपये नकद जब्त

रसनी बोरिद पुल के पास जुआ पर छापा, छह जुआरी गिरफ्तार; 1.92 लाख रुपये नकद जब्त

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
64 दिन पहले 253 मिनट पढ़ें
रसनी बोरिद पुल के पास जुआ पर छापा, छह जुआरी गिरफ्तार; 1.92 लाख रुपये नकद जब्त

आरंग। थाना आरंग पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रसनी स्थित बोरिद पुल के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 92 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चार को पुलिस ने आदतन जुआड़ी बताया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि रसनी बोरिद पुल के पास कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना आरंग पुलिस ने मौके पर दबिश दी और छह आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कुल 1,92,000 रुपये नगद बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि नवल किशोर शर्मा, पुरुषोत्तम जोशी, दौलत राम लोधी और तरुण चन्द्राकर आदतन जुआड़ी हैं। पुलिस के अनुसार इनके विरुद्ध थाना आरंग में पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, इसके बावजूद ये अपने साथियों के साथ छिपकर जुआ खेलते रहे। गिरफ्तार आरोपियों में पुरुषोत्तम जोशी (62), दौलत राम लोधी (39), अनिल कुमार साहू (35), तरुण चन्द्राकर (30), ओंकार चन्द्राकर (42) और नवल किशोर शर्मा (40) शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12