सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का पालन हो- कलेक्टर श्री कुंदन कुमार

योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का पालन हो- कलेक्टर श्री कुंदन कुमार

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 143 मिनट पढ़ें
योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का पालन हो- कलेक्टर श्री कुंदन कुमार

उत्तर बस्तर कांकेर 20 अगस्त 2026/ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अनुशासित रहते हुए सजग होकर अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी शिद्दत से करें। आम जनता से अच्छा व्यवहार करंे तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का पालन किया जाए। शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाए। साथ ही सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य संपादित करने के लिए निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने के पूर्व फील्ड निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर ने जिला स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, वन मण्डलाधिकारी श्री शशिगानंदन, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7