सभी ख़बरें
सामान्य

मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणाओं पर रविदास समाज ने जताया आभार

मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणाओं पर रविदास समाज ने जताया आभार

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
43 दिन पहले 193 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणाओं पर रविदास समाज ने जताया आभार

आरंग। छत्तीसगढ़ में संत परंपरा के सम्मान और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों का रविदास समाज ने स्वागत किया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर की गई पांच ऐतिहासिक घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में चर्म शिल्पकार, वंचित वर्ग और रविदास समाज के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने मुख्यमंत्री को औपचारिक धन्यवाद-पत्र सौंपते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणाएं संत गुरु रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सरकार के निर्णयों से इन मूल्यों को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान को नई दिशा प्राप्त होगी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संत परंपरा के सम्मान और सामाजिक समरसता की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि सरकार आगे भी समाज के कल्याण और संत परंपरा के संरक्षण के लिए इसी तरह सकारात्मक कदम उठाती रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10