सभी ख़बरें
सामान्य📍 मुंगेली

मुंगेली में भी मलेरिया मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) क्षेत्र के कई गांवों में मलेरिया

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
50 दिन पहले 192 मिनट पढ़ें
मुंगेली में भी मलेरिया मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मुंगेली. जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) क्षेत्र के कई गांवों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण, समय पर उपचार और संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें लगातार गांवों का दौरा कर हालात का जायजा ले रही हैं. वहीं डोर-टू-डोर सर्वे और स्वास्थ्य टीम के माध्यम से मरीजों को तत्काल राहत एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. एडीएम निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तिलईडबरा, बहाउड़, सारसडोल, जमुनाही, अतरियाखार और राजक गांवों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं, सर्वे कार्य और उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज तक समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए.

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7