सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

महापौर एवं कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम की तैयारियों के लिए किया स्थल निरीक्षण

रानी सागर में 17 सितम्बर को 1 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगा राजनांदगांव

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
5 दिन पहले 103 मिनट पढ़ें
 महापौर एवं कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम की तैयारियों के लिए किया स्थल निरीक्षण

राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राजनांदगांव शहर स्थित ऐतिहासिक रानी सागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत एवं विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष अग्रवाल उपस्थित थे। कलेक्टर ने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर की शाम ऐतिहासिक रानी सागर तालाब परिसर में 1 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपों की रोशनी से रानी सागर जगमगाएगा और शहर में सेवा, समर्पण एवं जनभागीदारी का संदेश प्रसारित होगा। कार्यक्रम में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही दीप प्रज्वलन, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12