सभी ख़बरें
राजनीति📍 जगदलपुर

भाजपा महिला नेत्री सुनीता साहू बनी किरंदुल पालिका में एल्डरमैन

किरंदुल - छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बस्तर संभाग

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
76 दिन पहले 274 मिनट पढ़ें
भाजपा महिला नेत्री सुनीता साहू बनी किरंदुल पालिका में एल्डरमैन

किरंदुल - छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बस्तर संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन मनोनीत पार्षद की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद किरंदुल के लिए किरंदुल की महिला भाजपा नेत्री सुनीता साहू को भी एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है। शासन द्वारा नगर पालिका परिषद किरंदुल के लिए कुल पांच एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं। इनमें सुनीता साहू , संजीव दास, शेख नजमुल हक, जोशना सवाई, और पी. श्रीनू को मनोनीत पार्षद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। उल्लेखनीय हैं कि भाजपा नेत्री सुनीता साहू उस समय से किरंदुल भाजपा में सक्रिय रही है जब एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के क्षेत्र में महिलाएं भाजपा संगठन में जुड़ने से परहेज किया करती थी । परंतु किरंदुल परियोजना के क्षेत्र में भाजपा नेत्री सुनीता साहू के जुड़ने के बाद से एनएमडीसी में निवासरत निवासियों का भी भाजपा के प्रति रुझान बढ़ने लगा जिस कारण लोकसभा चुनाव ,विधानसभा चुनावों के साथ साथ नगरीय निकाय के चुनावों में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत हासिल हुई ।विदित हो कि भाजपा नेत्री साहू ने किरंदुल महिला भाजपा मंडल के पदो में दायित्व के साथ साथ वर्तमान समय में जिला भाजपा महिला संगठन में भी जिला मंत्री के पद को निभा रही है । भाजपा नेत्री सुनीता साहू सहित सभी नवमनोनीत एल्डरमैन शेख नजमुल हक, जोशना सवाई, संजू दास और पी. श्रीनू की नियुक्ति पर भाजपा मंडल किरंदुल, जिला भाजपा दंतेवाड़ा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11