सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

बैहार में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया संत कबीर साहेब का 628वां प्रकट्य दिवस

सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता, सत्संग, यज्ञ और भंडारे के जरिए आध्यात्मिक जागरूकता का हुआ प्रसार।

R
R S Saini
वरिष्ठ संवाददाता
98 दिन पहले 294 मिनट पढ़ें
बैहार में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया संत कबीर साहेब का 628वां प्रकट्य दिवस

आरंग। सदगुरु कबीर धरमदास साहेब सत्संग समिति, आमिन माता महिला मंडली, कबीर पंथ समाज एवं समस्त बैहारवासियों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संत शिरोमणि सदगुरु कबीर साहेब का 628वां प्रकट्य उत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य आयोजन में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा गांव आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश शोभायात्रा से हुई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। शोभायात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए सदगुरु कबीर साहेब के मानवता, सत्य और भाईचारे के संदेशों का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। मार्ग में ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात सतगुरु कबीर साहेब सत्संग समिति भवन में गुरु महिमा पाठ, ध्वजारोहण, सात्विक यज्ञ, चौका आरती एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान महंत विशाल दास साहेब के करकमलों द्वारा संपन्न कराए गए। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर सत्य, मानवता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश प्रसारित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों मनमोहन गुप्ता, भूषण साहू, बल्लू नारायण साहू, लोकनाथ साहू, प्रभु साहू, ईश्वर साहू, मनसुख साहू, दिनेश्वर साहू, रमेश साहू, केशव साहू, तिजुराम साहू, भाऊलाल साहू, भावेश मानिकपुरी, कांमता मानिकपुरी, बसंत यादव सहित सभी सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। आयोजन की सफलता पर समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रेरणादायी आयोजन बताया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11