सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर बड़ौदा आरसेटी में किया गया पौधरोपण

बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर बड़ौदा आरसेटी में किया गया पौधरोपण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
61 दिन पहले 223 मिनट पढ़ें
बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर बड़ौदा आरसेटी में किया गया पौधरोपण

राजनांदगांव 21 जुलाई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) राजनांदगांव परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री मुनीश शर्मा ने पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का निर्वहन कर रहा है। आरसेटी के निदेशक श्री अमित मिश्रा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षार्थियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। कार्यक्रम में आरसेटी के संकाय सदस्य श्री ऋषभ मिश्रा एवं श्री प्रेम साहू, सहायक श्री दीपक साहू एवं श्री इंद्रेश ठाकुर सहित हाऊस वायरिंग (इलेक्ट्रिशियन) प्रशिक्षण बैच के प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7