सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान

कोंटा में छात्राओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा का दिया संदेश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
68 दिन पहले 244 मिनट पढ़ें
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान

सुकमा/ कोंटा विकासखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार को "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विषयों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त और आत्मविश्वासी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सुकमा की उपाध्यक्ष एवं अभियान की जिला संयोजक श्रीमती भुवनेश्वरी यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जिनका विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि श्री राजकुमार श्रीवाने तथा रमेश यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक बेटियां ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। विद्यालय की अधीक्षिका श्रीमती सच्चावती नाग एवं शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, कोंटा के प्रधानाध्यापक टी. श्रीनिवास राव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और संचालन किया। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12