सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

बिर्रेबेड़ा के ग्रामीणों को पेयजल के लिए अब तय नहीं करनी पड़ती दूरी

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
40 दिन पहले 184 मिनट पढ़ें
बिर्रेबेड़ा के ग्रामीणों को पेयजल के लिए अब तय नहीं करनी पड़ती दूरी

उत्तर बस्तर कांकेर 11 अगस्त 2026/ जल जीवन मिशन के तहत जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में क्रेडा के सोलर पंपों से पेयजल की आपूर्ति हो रही है। जिन गांवों में पहले पीने के पानी के लिए जद्दोजहद कर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं आज सोलर पंपों से स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल गांवों के प्रत्येक घर में पहुंच रहा है। कुछ साल पहले ग्रामीण महिलाओं को पानी भरने के लिए काफी दूर चलना पड़ता था, कुओं व हैण्डपंपों पर घंटांे लाईन लगानी पड़ती थी लेकिन आज स्थिति बेहतर हो गई है। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के वनांचल ग्राम बिर्रेबेड़ा में जल जल जीवन मिशन योजना के तहत् 02 नग सोलर पेयजल पंपों की स्थापना छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा किया गया है। सोलर पेयजल पंपों की स्थापना से उन्हें गंदे पानी की समस्याओं से मुक्ति मिली है। वर्तमान में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। सहायक अभियंता क्रेडा ने बताया कि सोलर ड्यूल पंप स्थापना के पूर्व ग्रामीण जन पेजयल हेतु ग्राम से दूर स्थल नदी, नाला कुंआ तथा ग्राम में स्थापित हैण्ड पंप पर निर्भर रहते थे, जिससे उन्हें बहुत समय, शारीरिक कष्ट एवं परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों का पेयजल के लिए संघर्ष करने से समय अधिक व्यतीत होता था इस कारण उनके अन्य दैनिक कार्य प्रभावित होते थे, किन्तु अब ग्राम में सोलर ड्यूल पंप स्थापित हो जाने से सुगमता से सभी परिवारों को शुद्ध एवं साफ पेयजल मिल रहा है, जिससे ग्रामीणों का समय भी बच रहा है एवं अन्य दैनिक कार्य भी निष्पादन सुगमता से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोलर ड्यूल पंप ग्राम-बिर्रेबेड़ा के ग्रामीणों के लिए बहुत लाभदायक व उपयोगी सिद्ध हो रहा है। पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ ग्राम पंचायत को किसी प्रकार के विद्युत देयक का वहन करना नहीं पड़ता है। ग्राम बिर्रेबेड़ा के जन सामान्य द्वारा ग्राम में सौर ऊर्जा से सतत् पेयजल उपलब्धता कराये जाने से राज्य शासन तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11