सभी ख़बरें
शिक्षा📍 राजनांदगांव

बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका

जिले में 6576 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
52 दिन पहले 202 मिनट पढ़ें
बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका

राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित करने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है। जिले में 6576 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया है। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित है। जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में एचपीवी टीकाकरण से छूटे हुए 4001 किशोरी बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा। शासन द्वारा 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उप-स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी पात्र किशोर बालिकाओं के अभिभावकों से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11