'बलवा नियंत्रण संबंधी अभ्यास '
जिला मुख्यालय सुकमा के रक्षित आरक्षी केन्द्र में 'बलवा नियंत्रण संबंधी अभ्यास '" कराया गया।

सुकमा।जिला पुलिस बल,सीएएफ,एसटीएफ के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस परिजन एवं आम नागरिक भी शामिल हुयें। सूबेदार रमेश पूरेना एवं विकास नारंग द्वारा वर्तमान परिस्थितियों जैसे नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मुद्दों को लेकर समय-समय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन एवं अधिकाधिक संख्या में जनसमूह एकत्रित होने की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा आपात स्थितियों व भीड़ प्रबंधन और उपद्रवियों से संयमित तरीके से निपटने के लिए "बलवा नियंत्रण संबंधी अभ्यास" कराते हुये कमबद्ध,स्पष्ट और सठीक तरिके से जानकारी दिया गया। मुख्य उद्देश्य :- (01) कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना, (02) भीड़ को न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए नियंत्रित करना, (03) पुलिस बल में समन्वय, अनुशासन एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करना, (04) बलवा नियंत्रण उपकरणों का सुरक्षित व समुचित उपयोग, (05) नागरिकों एवं पुलिस अधि/कर्म. के जीवन और सम्पत्ति की सुरक्षा, (06) आकस्मिक परिस्थितियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना, (07) विधिसम्मत एवं मानवाधिकारों के अनुरूप कार्यवाही करने का प्रशिक्षण व साथ ही बलवा ड्रिल नियंत्रण अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल को किसी भी बलवा, हिंसक भीड़ अथवा कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण स्थिति में त्वरित, समन्वित, अनुशासित, विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु प्रशिक्षित एवं दक्ष रहना है।''बलवा नियंत्रण संबंधी अभ्यास '" के दौरान पुलिस अधि. / कर्म. व उनके परिजनों एवं आम नागरिकों में वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव कराया गया व अभ्यास के दौरान कुछ दृश्य इतने जीवंत एवं प्रभावशाली थे, जिससे सभी में भावनात्मक संवेदना उत्पन्न की। यह अभ्यास आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता, अनुशासन, समन्वय एवं साहस की प्रभावी प्रदर्शन रहा ।



