सभी ख़बरें
सामान्य📍 दुर्ग

फ्लाई ऐश की आड़ में कोक चोरी का खुलासा, ऑस्ट्रेलियन कोक मामले में 16वीं गिरफ्तारी

लोडर ऑपरेटर की गिरफ्तारी के बाद सिंडिकेट की कार्यप्रणाली उजागर, खनिज विभाग की रिपोर्ट का इंतजार

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
56 दिन पहले 343 मिनट पढ़ें
फ्लाई ऐश की आड़ में कोक चोरी का खुलासा, ऑस्ट्रेलियन कोक मामले में 16वीं गिरफ्तारी

भिलाई। फ्लाई ऐश की आड़ में ऑस्ट्रेलियन कोक और लोड स्क्रैप की संगठित चोरी के मामले में भिलाई पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस प्रकरण में पुलिस ने हिमांशु इस्पात कंपनी में कार्यरत 22 वर्षीय लोडर ऑपरेटर हेमंत देवांगन को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले चार-पांच महीनों से इस गिरोह के लिए काम कर रहा था। उसने बताया कि फ्लाई ऐश से भरे डंपरों के नीचे ऑस्ट्रेलियन कोक छिपाकर बाहर भेजा जाता था। डंपर पहले कोक और लोड स्क्रैप से भरे जाते थे, उसके बाद ऊपर फ्लाई ऐश की परत डाल दी जाती थी ताकि किसी को संदेह न हो। जांच के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि उसे प्रत्येक लोड तैयार करने के बदले *100 रुपये* मिलते थे। उसने पुलिस को यह जानकारी भी दी कि पूरा काम गिरोह के निर्देशानुसार किया जाता था और इसमें कई लोगों की भूमिका शामिल थी। इस पूरे मामले का खुलासा मीडिया की पड़ताल के बाद सामने आया, जिसके पश्चात पुलिस, बीएसपी प्रबंधन और प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी। जांच के दौरान खनिज विभाग को भी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई और तेज होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट8