सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक : डॉ. शिवकुमार डहरिया

फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक : डॉ. शिवकुमार डहरिया सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त आर्थिक बोझ – डहरिया*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
89 दिन पहले 304 मिनट पढ़ें
फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक : डॉ. शिवकुमार डहरिया

आरंग। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश में स्कूल फीस वृद्धि और शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति और विकास की आधारशिला होती है, लेकिन सरकार की नीतियां गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही हैं। डॉ. डहरिया ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकारी स्कूलों में फर्नीचर की कमी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव तथा शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर फीस में की जा रही वृद्धि से अभिभावकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है और सरकार के दावे केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को सुलभ और सस्ती बनाने के बजाय उसे महंगा बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। डॉ. डहरिया के अनुसार पूर्व कांग्रेस सरकार के समय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और सुविधाओं के विस्तार का कार्य किया गया था, जबकि वर्तमान सरकार की नीतियों से आम नागरिकों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि फीस वृद्धि का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है, जिनके लिए बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना लगातार कठिन होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से फीस वृद्धि पर पुनर्विचार करने, स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रिक्त शिक्षकीय पदों को शीघ्र भरने की मांग की। डॉ. डहरिया ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया तो इसका सीधा असर प्रदेश के विद्यार्थियों और भविष्य की पीढ़ियों पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से जनहित को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और किफायती बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7