सभी ख़बरें
कृषि📍 राजनांदगांव

फसल परिवर्तन योजना से राकेश कुमार यादव ने अपनाई अरहर की खेती

- पानी की कमी के बावजूद बढ़ी आय की उम्मीद, शासन से मिलेगी प्रोत्साहन राशि

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
60 दिन पहले 233 मिनट पढ़ें
फसल परिवर्तन योजना से राकेश कुमार यादव ने अपनाई अरहर की खेती

राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गांतापार के किसान श्री राकेश कुमार यादव ने फसल परिवर्तन योजना का लाभ लेते हुए पानी की कमी वाले क्षेत्र में धान के स्थान पर अरहर की खेती अपनाई है। इससे उन्हें कम पानी में बेहतर खेती करने का अवसर मिला है। शासन द्वारा प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि मिलने से उन्हें इस दिशा में आगे बढऩे का उत्साह मिला। किसान श्री राकेश यादव ने बताया कि उनके पास लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि है। इनमें से 3 एकड़ में अरहर तथा 2 एकड़ में धान की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी अधिकांश भूमि असिंचित है, जिसके कारण पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता और धान की अच्छी उपज नहीं मिलती थी। ऐसे में फसल परिवर्तन योजना उनके लिए लाभदायक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पानी की कमी को देखते हुए धान के बजाय अरहर की खेती करना अधिक उपयुक्त है। शासन द्वारा फसल परिवर्तन के लिए मिलने वाली 15 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि से किसानों को नई फसल अपनाने के लिए प्रेरणा मिल रही है। श्री राकेश कुमार यादव ने कहा कि फसल परिवर्तन योजना किसानों के लिए बहुत अच्छी पहल है। सभी किसानों को इसका लाभ उठाकर अपनी परिस्थितियों के अनुसार वैकल्पिक फसलों की खेती करनी चाहिए। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में ऐसी योजनाएं निरंतर संचालित करती रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10