सभी ख़बरें
मनोरंजन📍 राजनांदगांव

प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
55 दिन पहले 242 मिनट पढ़ें
प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल

राजनांदगांव 26 जुलाई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड स्टॉल का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा संचालित फूड स्टॉल में नींबू पानी, फिंगर चिप्स, स्वीट डिश, स्वीट कॉर्न, सूप, भेल, आलू गोलगप्पा, करोंदा चाट सहित विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए थे। फूड स्टॉल के लिए सामग्री का प्रबंधन, ग्राहकों से संवाद अन्य व्यवस्थाओं का संचालन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। विद्यार्थियों में जीवनोपयोगी कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, आत्मविश्वास, संचार कौशल, व्यवहारिक अनुभव एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। फूड स्टॉल में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं अभिभावकों में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7