सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 2592 हितग्राहियों ने किया अपने सपनों के पक्के घर में गृह प्रवेश

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 2592 हितग्राहियों ने किया अपने सपनों के पक्के घर में गृह प्रवेश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
8 दिन पहले 112 मिनट पढ़ें
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 2592  हितग्राहियों ने किया अपने सपनों के पक्के घर में गृह प्रवेश

उत्तर बस्तर कांकेर, 11 सितंबर 2026/ जिले में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत नवनिर्मित आवासों में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 2592 हितग्राहियों ने अपने सपनों के पक्के घर में गृह प्रवेश कर नए जीवन की शुरुआत की। जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित आवासों को आकर्षक रंगोली एवं दीप सज्जा से सजाया गया। हितग्राहियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर अपने नए घर में प्रवेश किया। इस अवसर पर हितग्राहियों को ‘आभार पत्र’, ‘खुशियों की चाबी’ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। क्रमांक/978/सुरेन्द्र

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10