सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

पंजाब कांग्रेस प्रभारी : भूपेश बघेल का भारी विरोध, नेता-कार्यकर्ता मिलने तक तैयार नहीं

इधर अकेले पड़े रामगोपाल अग्रवाल, पंजाब में फंसे बघेल

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
73 दिन पहले 363 मिनट पढ़ें
पंजाब कांग्रेस प्रभारी : भूपेश बघेल का भारी विरोध, नेता-कार्यकर्ता मिलने तक तैयार नहीं

रायपुर/पंजाब। पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने संगठन को एकजुट रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पद पर बनाए रखने के कांग्रेस आलाकमान के फैसले के बाद असंतुष्ट नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भूपेश बघेल से मुलाकात के लिए शर्त रख दी है। ऐसे में बघेल को कुछ दिन और पंजाब में रुकना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक चन्नी ने स्पष्ट किया है कि यदि बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग मौजूद रहे तो वे उसमें शामिल नहीं होंगे। ऐसे में बघेल के लिए सभी नेताओं को एक मंच पर लाना आसान नहीं माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पंजाब कांग्रेस में चल रहे मतभेदों को दूर करने के लिए भूपेश बघेल लगातार वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने हाल ही में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 2027 के विधानसभा चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला किया है। इस निर्णय के बाद चन्नी और उनके समर्थक नेताओं ने असंतोष जताया है। उनका मानना है कि संगठन में व्यापक बदलाव की जरूरत है और नेतृत्व परिवर्तन से ही पार्टी को मजबूती मिल सकती है। चर्चा में ये भी रामगोपाल अग्रवाल को मुश्किल घड़ी में भूपेश बघेल का साथ नहीं मिल पा रहा है। वे अकेले पड़ गए है। बता दें कि रामगोपाल अग्रवाल फ़िलहाल EOW रिमांड में है। तीन घोटाले उनके सिर पर लद गए है। बीते दिनों रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10