नीट परीक्षा रद्द होने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की प्रेस वार्ता
सुकमा:जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नीट (NEET) परीक्षा रद्द किए जाने के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा रद्द होना देश के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के विश्वास पर सीधा आघात है।

सुकमा:जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नीट (NEET) परीक्षा रद्द किए जाने के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा रद्द होना देश के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के विश्वास पर सीधा आघात है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि परीक्षा में पेपर लीक, भ्रष्टाचार अथवा किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रेस वार्ता में कहा गया कि लाखों छात्रों ने वर्षों की मेहनत और कठिन परिश्रम के बाद परीक्षा दी है। ऐसे में परीक्षा रद्द होने से उनके भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह छात्रों के हितों की रक्षा करे तथा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस निर्णय से छात्रों को शैक्षणिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक पूरा शैक्षणिक वर्ष प्रभावित होने की आशंका है, वहीं छात्रों में निराशा, चिंता और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। कोचिंग, अध्ययन सामग्री एवं अन्य तैयारियों पर खर्च की गई राशि का भी नुकसान होगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के अवसर प्रभावित होने से छात्रों के करियर पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार से जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के हित सर्वोपरि हैं। सरकार को शीघ्र निर्णय लेकर विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करना चाहिए तथा शिक्षा व्यवस्था में जनता का विश्वास कायम रखना चाहिए।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश कवासी के दिशा निर्देश पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जिला उपाध्यक्ष शेख सज्जार,जिला महामंत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू,जिला महामंत्री रमेश राठी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन,विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका मनोज चौरसिया,युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीमती रानू दास,सतेन्द्र गुप्ता सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



