सभी ख़बरें
मनोरंजन

देवर्षि नारद जयंती पर सुकमा में पत्रकारों को मिला भव्य सम्मान।

देवर्षि नारद जयंती पर सुकमा में पत्रकारों को मिला भव्य सम्मान।

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
91 दिन पहले 324 मिनट पढ़ें
देवर्षि नारद जयंती पर सुकमा में पत्रकारों को मिला भव्य सम्मान।

सुकमा। जिला मुख्यालय में देवर्षि नारद जयंती के पावन अवसर पर शबरी माता जनकल्याण सेवा समिति द्वारा एक भव्य देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में जिले के विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को समाज और लोकतंत्र के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने देवर्षि नारद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। वक्ताओं ने देवर्षि नारद को विश्व का प्रथम संदेशवाहक एवं पत्रकार बताया, जिन्होंने सदैव सत्य, संवाद और जनहित को प्राथमिकता दी, जो आज की पत्रकारिता के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को सम्मान स्वरूप श्रीफल, शॉल, स्मृति चिन्ह ( शील्ड), नोटबुक एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं, और निष्पक्ष तथा सकारात्मक पत्रकारिता ही लोकतंत्र कीआधारशिला है। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने सम्मान के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उन्हें जनहित के मुद्दों को और अधिक जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ उठाने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने सम्मान के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उन्हें जनहित के मुद्दों को और अधिक जिम्मेदारी एवं निष्पक्षता के साथ उठाने की प्रेरणा देगा।यह समारोह रविवार को पुराना कलेक्ट्रेट परिसर विवेकानंद सभा कक्ष सुकमा में संपन्न हुआ,जिसमें आनंद सिंह राजपुरोहित जी (DIG CRPF SUKMA) मुख्य अतिथि के रूप में, माननीय श्रीमती प्रियंका कौशल जी (वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं लेखक रायपुर) मुख्य वक्ता के रूप में, तथा सुश्री दीपिका सोरी जी (महिला आयोग सदस्य रायपुर), सुखसागर वारे जी (जिला जनसंपर्क अधिकारी सुकमा)एवं राजेन्द्र पीसा जी (जिला अध्यक्ष छ0ग0श्रमजीवी पत्रकार संघ सुकमा) विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार लीलाधर राठी एवं अनिल ठावरी भी समारोह में मौजूद रहे। यह कार्यक्रम समिति के सदस्यों,गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11