सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

दवाइयों और पोषण की चिंता हुई कम, प्रेमलता ने कहा- “मोर विष्णु भैया” ला धन्यवाद

*दवाइयों और पोषण की चिंता हुई कम, प्रेमलता ने कहा- “मोर विष्णु भैया” ला धन्यवाद*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
30 दिन पहले 163 मिनट पढ़ें
दवाइयों और पोषण की चिंता हुई कम, प्रेमलता ने कहा- “मोर विष्णु भैया” ला धन्यवाद

उत्तर बस्तर कांकेर 21 अगस्त 2026। जिले के अघन नगर निवासी श्रीमती प्रेमलता शर्मा के लिए महतारी वंदन योजना की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके जीवन में बुढ़ापे का सहारा बनकर सामने आई है। उन्हें अब तक योजना की 29 किश्तें प्राप्त हो चुकी हैं, जिसका उपयोग वे अपने पोषण और दवाइयों की जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। श्रीमती प्रेमलता शर्मा ने बताया कि उनके परिवार में चार सदस्य हैं। उनके बड़े बेटे ज्योतिष का कार्य करते हैं, जबकि छोटे बेटे मैकेनिक का काम करते हैं। उनके पति घर पर रहते हैं। ऐसे में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि से वे अपनी जरूरी दवाइयां और पोषण संबंधी जरूरतें पूरी कर पाती हैं। यह राशि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में संबल देती है। महतारी वंदन योजना शुरू करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती प्रेमलता शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्नेहपूर्वक “मोर विष्णु भैया” ला बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है और बुढ़ापे में अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। प्रेमलता शर्मा जैसी अन्य माताओं के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहायता से बढ़कर सम्मान, आत्मनिर्भरता और भरोसे का संबल बन रही है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7