सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 जगदलपुर

दंतेवाड़ा के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक :: चन्द्र मोहन सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण किया

दंतेवाड़ा के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण किया

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
69 दिन पहले 253 मिनट पढ़ें
दंतेवाड़ा के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक :: चन्द्र मोहन सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण किया

दंतेवाड़ा।दंतेवाड़ा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने सोमवार विधिवत ढंग से पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था, नक्सल विरोधी एवं पुनर्वास अभियान, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी एवं जन-केंद्रित पुलिसिंग सुनिश्चित करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। साथ ही अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, जनशिकायतों के समयबद्ध समाधान तथा पुलिस-जन संवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा पुलिस का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा, विश्वास एवं सहयोग को सर्वोपरि रखते हुए प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना, अनुशासन, पारदर्शिता, संवेदनशीलता तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।कार्यभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सफल,प्रभावी एवं जनोन्मुखी कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दंतेवाड़ा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दंतेवाड़ा से पुलिस अधीक्षक, बलौदा बाजार के पद पर स्थानांतरित गौरव राय (भा.पु.से.) को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके सफल कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट9