सभी ख़बरें
खेल

तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

कलेपाल, हिरोली, दुगेली और गामावाड़ा की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
57 दिन पहले 263 मिनट पढ़ें
तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

एनएमडीसी के नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 के तीसरे दिन किरंदुल फुटबॉल मैदान एवं बचेली हॉकी मैदान में खेले गए लीग मुकाबलों में ग्रामीण खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और जुझारूपन का परिचय दिया। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं खेल प्रेमी भी मैदान पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। किरंदुल के मुकाबलों में पूल-ए से ग्राम पंचायत कलेपाल तथा पूल-बी से ग्राम पंचायत हिरोली की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, बचेली से ग्राम पंचायत दुगेली एवं ग्राम पंचायत गामावाड़ा की टीमें भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले रविवार को एनएमडीसी टाउनशिप, बचेली के हॉकी मैदान में खेले जाएंगे। चारों टीमें खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगी, जिससे रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 26.07.2026 शाम लगभग 5 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, परियोजना के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहेंगे। विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित बैलाडीला कबड्डी लीग को स्थानीय खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों का उत्साहपूर्ण सहयोग और भरपूर समर्थन मिल रहा है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7