“जुआ-सट्टा पर धमतरी पुलिस का शिकंजा” - तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश, 17 जुआरी गिरफ्तार
“कुरूद में लाखों की जुआ महफिल पर पुलिस का बड़ा प्रहार” - 93,200/-रूपये नगद सहित 5.64 लाख रूपये की संपत्ति जब्त “जहां जुआ, वहां पुलिस की कार्यवाही” - कुरूद, मगरलोड एवं सिहावा में ताश के पत्तों पर दांव लगाते 17 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में धमतरी पुलिस ने थाना कुरूद, मगरलोड एवं सिहावा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। ▪️ थाना कुरूद - 07 जुआरी गिरफ्तार थाना कुरुद को रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामसागर तालाब कुरूद के पास बड़ी रकम का जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर थाना कुरूद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 07 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जुआरियों के कब्जे से 93,200/- रूये नगद, 05 मोटरसाइकिल, 07 मोबाइल एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5,64,400/- रूपये है। जुआरियों का नाम: (01) प्रीतम चंद्राकर, पिता कृष्ण चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी बजरंग चौक कुरूद। (02) दीनू बैस, पिता संतोष बैस, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुरूद। (03) रवेंद्र कुमार सारथी, पिता स्व. संतलाल सारथी, उम्र 40 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर कुरूद। (04) भावेश कुमार साहू, पिता राजेश साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी उमरदा। (05) प्रकाश साहू, पिता स्व. पोषण साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी गांधी चौक कुरूद। (06) देवाशीष माणिकपुरी, पिता नारायण माणिकपुरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी गांधी चौक कुरूद। (07) खिलेन्द्र साहू, पिता लीलाराम साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी कलारपारा कुरूद। इस मामले में थाना कुरूद अपराध क्रमांक 256/2026, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। ▪️ थाना मगरलोड - 04 जुआरी गिरफ्तार थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम मोहंदी अटल चौक के पास जुआ खेल रहे 04 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। मौके से 3,200/- नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अलाउद्दीन खान, हरिचंद खुंटे, कुलदीप रात्रे एवं नरेश निषाद शामिल हैं। सभी के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। ▪️*थाना सिहावा - 06 जुआरी गिरफ्तार* थाना सिहावा पुलिस ने ग्राम भेजरी रावण में स्ट्रीट लाइट के नीचे सार्वजनिक स्थान पर ताश से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 06 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से 3,700/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में सुलेश्वर नेताम, मनीष सिन्हा, राजेंद्र साहू, खिलेश्वर साहू, भोला देवांगन एवं त्रिलोक नेताम शामिल हैं। इस मामले में अपराध क्रमांक 64/2026, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। ▪️ धमतरी पुलिस की दो टूक - जुआ-सट्टा के लिए कोई जगह नहीं धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धमतरी पुलिस की अपील: आमजन जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



