सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

जिला प्रशासन ने ग्राम खुटेरी में 3.28 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

जिला प्रशासन ने ग्राम खुटेरी में 3.28 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
60 दिन पहले 212 मिनट पढ़ें
जिला प्रशासन ने ग्राम खुटेरी में 3.28 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खुटेरी में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई। प्राप्त शिकायत के अनुसार ग्राम खुटेरी के 3 किसान फगन सतनामी, सूर्यभान बंजारे एवं तोपसिंह सतनामी द्वारा शासकीय घास मद की 3.28 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर फसल की बोआई की गई थी। शिकायत के सत्यापन उपरांत राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर की सहायता से मेड़ एवं खेतों की जुताई कर अवैध कब्जा हटाया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित किसानों को भविष्य में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या कब्जा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध आगे भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7