सभी ख़बरें
कृषि📍 बिलासपुर

जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा : पौधारोपण कार्यक्रम

मुंगेली/जिला परिवहन कार्यालय परिसर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि कार्यालय परिसर में लगभग 50 फलदार एवं दीर्घायु पौधों का रोपण किया गया।

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
66 दिन पहले 262 मिनट पढ़ें
 जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा : पौधारोपण कार्यक्रम

मुंगेली/जिला परिवहन कार्यालय परिसर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि कार्यालय परिसर में लगभग 50 फलदार एवं दीर्घायु पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण अभियान के अंतर्गत आम, नीम, पीपल, करंज, बादाम, कदम, नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा और बेहतर संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पौधे पर ट्री-गार्ड भी लगाए गए, जिन्हें नवीन वाहन विक्रेताओं द्वारा उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है, जिससे स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में कार्यालयीन कर्मचारी सुश्री दीप्ति मरावी, रविशंकर कश्यप, कुश कुमार देवांगन, त्रिलोक राव, दीनानाथ सोनी, संतोष ठाकुर सहित नवीन वाहन विक्रेताओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7