सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
28 दिन पहले 192 मिनट पढ़ें
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस

रायपुर। हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी, हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के मुबारक मौके पर बड़े ही शान-ओ-शौकत के साथ 26 अगस्त, बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस सुबह 7 बजे महबूबिया चौक, बैजनाथपारा, रायपुर से प्रारंभ होगा, जो शहर का गश्त करते हुए लगभग सुबह 10 बजे सीरत मैदान, बैजनाथपारा पहुंचेगा। यहां धर्मगुरुओं के हाथों परचम कुशाई की जाएगी। इसके पश्चात शहर सीरत कमेटी की ओर से लंगर का एहतमाम किया जाएगा। ज्ञात हो कि यह जुलूस शहर के विभिन्न मोहल्लों से लोगों के बैजनाथपारा में एकत्रित होने के बाद मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, फूल चौक, तात्यापारा, सत्ती बाजार, सदर बाजार एवं कोतवाली चौक होते हुए सीरत मैदान पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन होगा। शहर सीरत कमेटी की ओर से तमाम लोगों से अपील की गई है कि 26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं तथा अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम आम करें।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12