सभी ख़बरें
राजनीति📍 धमतरी

जन-चौपाल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू पर छलका ग्रामीणों का विश्वास

बोले- "आपके कार्यकाल की सौगात ही हमारी धरोहर, आज भी आपसे ही विकास की उम्मीद

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
90 दिन पहले 294 मिनट पढ़ें
जन-चौपाल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू पर छलका ग्रामीणों का विश्वास

धमतरी- जनसंपर्क अभियान के तहत गंगरेल मंडल के ग्राम मालगांव पहुंचीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने ग्रामीणों के साथ जन-चौपाल के माध्यम से आत्मीय संवाद किये।इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं, आवश्यकताओं और गांव के विकास से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखें। वहीं वर्षों पुरानी यादों को साझा करते हुए कई ग्रामीण भावुक भी दिखाई दिए। ग्रामीणों ने कहा कि श्रीमती रंजना साहू के विधायक कार्यकाल में गांव में जो विकास कार्य हुए, वे आज भी मालगांव की पहचान और धरोहर के समान हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपने जो दिया, वही हमारे गांव की सबसे बड़ी पूंजी है, उस समय जो कार्य हुए, वही आज भी दिखाई देते हैं और आज भी हमें अपने गांव के विकास के लिए आपसे ही उम्मीद है। जन-चौपाल के दौरान गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने खुले मन से अपनी बात रखी। कई ग्रामीणों ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि श्रीमती रंजना साहू हमेशा सुख-दुख में गांव के साथ खड़ी रही हैं, यही कारण है कि उनके प्रति लोगों का विश्वास और अपनापन आज भी बना हुआ है। ग्रामीणों के स्नेह और विश्वास से अभिभूत श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा सम्मान जनता का विश्वास और अपनापन होता है। मालगांव के लोगों ने हमेशा मुझे परिवार का सदस्य समझकर स्नेह दिया है। विधायक रहते हुए जो भी कार्य कर पाई, वह आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम था, आपके बीच आकर आपकी बातें सुनना और सुख-दुःख साझा करना मेरे लिए राजनीति नहीं, बल्कि आत्मीय संबंधों का विषय है। साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव के विकास और क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी। इस अवसर पर श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा गांव के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7