सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

छत्तीसगढ़ के बालोद रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत व्यापक पुनर्विकास

बालोद रेलवे स्टेशनः आधुनिक सुविधाओं के साथ क्षेत्रीय संपर्क का सशक्त केंद्र

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
66 दिन पहले 295 मिनट पढ़ें
छत्तीसगढ़ के बालोद रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत व्यापक पुनर्विकास

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत व्यापक पुनर्विकास किया गया है। लगभग 06 करोड़ रूपए की लागत से विकसित इस स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके। पुनर्विकास कार्य के तहत स्टेशन पर उन्नत यात्री सुविधाओं, बेहतर सुगम्यता स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर, आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली तथा बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाओं का विकास किया गया है। इन सुधारों से यात्रियों को अधिक सहज एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो रहा है। साथ ही, यह स्टेशन बालोद जिले के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति प्रदान करते हुए क्षेत्रीय रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाता है। बालोद जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, कृषि एवं औद्योगिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र दल्लीराजहरा लौह अयस्क खदानों, तांदुला जलाशय, तथा आसपास के प्राकृतिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों के कारण प्रदेश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल है। साथ ही, यह क्षेत्र कृषि एवं खनिज आधारित गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र है। आधुनिक रेलवे स्टेशन से इन पर्यटन स्थलों तक पहुँच और अधिक सुगम होगी तथा स्थानीय व्यापार, पर्यटन एवं रोजगार को नई गति मिलेगी। पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत बालोद स्टेशन पर 340 वर्गमीटर का नया कॉनकोर्स भवन, 4,236 वर्गमीटर का विकसित सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म शेल्टर की उपलब्धता एवं उन्नयन, प्लेटफॉर्म सरफेसिंग में सुधार, आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत शौचालय, नया प्रवेश द्वार तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली आकर्षक सज्जा विकसित की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बैठने की व्यवस्था भी की गई है। स्टेशन परिसर में 1,200 वर्गमीटर का दोपहिया एवं चारपहिया वाहन पार्किंग क्षेत्र, एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली, 10 सीसीटीवी कैमरे तथा सोलर लाइट मास्ट स्थापित किए गए हैं। इन सुविधाओं से स्टेशन की सुरक्षा, स्वच्छता, ऊर्जा दक्षता तथा यात्री सूचना प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बालोद रेलवे स्टेशन का यह कायाकल्प न केवल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, निवेश तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। यह विकास कार्य रेलवे की यात्री-केंद्रित एवं सतत् विकास की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12