सभी ख़बरें
सामान्य📍 बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़ एक्सीडेंट ब्रेकिंग: ट्रक और रॉयल ट्रेवल्स बस

छत्तीसगढ़ एक्सीडेंट ब्रेकिंग: ट्रक और रॉयल ट्रेवल्स बस की आमने-सामने टक्कर, 19 यात्री घायल; चार की हालत गंभीर

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
58 दिन पहले 244 मिनट पढ़ें
छत्तीसगढ़ एक्सीडेंट ब्रेकिंग: ट्रक और रॉयल ट्रेवल्स बस

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा बलौदाबाजार जिले में हुई है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130B) पर स्थित सकरी बायपास के पास रॉयल रायपुर ट्रेवल्स की यात्री बस और एक ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 19 यात्री घायल हो गए। इनमें चार घायलों को जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त घटना को लेकर पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, रॉयल रायपुर ट्रेवल्स (CG 04 EA 0368) की बस रायपुर से बलौदाबाजार की ओर आ रही थी। शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच सकरी बायपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी इधर भीषण हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू में काफी मदद की। चार घायलों का अस्पताल में इलाज जारी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल 19 यात्रियों में से चार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कुछ देर बाधित रहा यातायात दुर्घटना के कारण NH-130B पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7