सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 राजनांदगांव

ग्राम बोरतलाव घटना की प्रशासनिक जांच के लिए अधिकारियों ने किया घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण

ग्राम बोरतलाव घटना की प्रशासनिक जांच के लिए अधिकारियों ने किया घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
60 दिन पहले 183 मिनट पढ़ें
ग्राम बोरतलाव घटना की प्रशासनिक जांच के लिए अधिकारियों ने किया घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण

राजनांदगांव 22 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार ग्राम बोरतलाव में तीन बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु की घटना की प्रशासनिक जांच के क्रम में अपर कलेक्टर श्री सीएल मार्कण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम, एसडीएम श्री विश्वास कुमार, डिप्टी कलेक्टर एवं तहसीलदार श्री अमीय श्रीवास्तव, थाना प्रभारी श्री अवनीश श्रीवास, खनिज विभाग के खनिज निरीक्षक श्री भरत बंजारे तथा शिक्षा विभाग के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा ने ग्राम पंचायत के सरपंच, मृतक बच्चों के परिजनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्खनन स्थल, जलभराव की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा अन्य संबंधित परिस्थितियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही ठेकेदार द्वारा किए गए उत्खनन क्षेत्र का सीमांकन कराकर आवश्यक तथ्य एवं जानकारी एकत्रित की गई। जांच के दौरान संबंधित विभागों से आवश्यक प्रतिवेदन एवं अभिलेख प्राप्त किए जा रहे हैं। उपलब्ध तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा तथा जांच प्रतिवेदन के निष्कर्षों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7