सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

ग्राम पंचायत भैंसासुर में नवीन आधार केंद्र का हुआ शुभारंभ

ग्रामीणों को आधार सेवाओं के साथ सेवा सेतु पोर्टल की 400 से अधिक ऑनलाइन शासकीय सेवाएं मिलेंगी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
44 दिन पहले 193 मिनट पढ़ें
ग्राम पंचायत भैंसासुर में नवीन आधार केंद्र का हुआ शुभारंभ

उत्तर बस्तर कांकेर 07 अगस्त 2026/ आम जनता एवं ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकासखंड अंतागढ़ के ग्राम पंचायत भैंसासुर में नवीन आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के शुरू होने से अब ग्रामीणों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज के शहरों अथवा तहसील मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नवीन आधार केंद्र में नया आधार कार्ड बनवाने, बच्चों का आधार नामांकन कराने तथा आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो एवं मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी के अद्यतन की सुविधा ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होगी। यह केंद्र विशेष रूप से ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों का आधार नामांकन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिनका अभी तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है। इसके साथ ही केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल की 400 से अधिक ऑनलाइन शासकीय सेवाएं भी ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इनमें जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं, श्रम विभाग की सेवाएं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन सहित विभिन्न विभागों की अनेक ऑनलाइन सेवाएं शामिल हैं। जिला प्रशासन कांकेर ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे ग्राम पंचायत भैंसासुर स्थित नवीन आधार केंद्र का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा अन्य पात्र हितग्राहियों को भी इन सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करें। क्रमांक/850/सुरेन्द्र

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11